NAVRATRI 2021 KE SHUBH RANG (COLOUR) शरद नवरात्रि के शुभ रंग



शारदीय नवरात्रि 2021 - इस साल शारदीय नवरात्रि अश्विन मास की प्रतिपदा 7 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर 2021 तक है. 

नवरात्रि का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है . शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 7 अक्टूबर से हो रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के हर दिन का विशेष रंग है . उन रंग को पहनकर पूजा करने से माँ दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है . 

 प्रतिप्रदा - 7 अक्टूबर घटस्थापना                            वीरवार - पीला

 बृहस्पतिवार  पीले रंग का विशेष महत्व है . यह रंग साहस, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. पीले रंग के वस्त्र पहनकर आप आप खुशी और शांति  महसूस करेंगे. 

द्वितीय-   8 अक्टूबर - हरा

शुक्रवार  हरे रंग का महत्व है जो की हरि याली, प्रगति, और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है. हरा रंग पहनकर आप शान्ति और स्थिरता का अनुभव करेंगे.

तृतीय -  9 अक्टूबर- ग्रे रंग

शनिवार ( ग्रे )  रंग का विशेष महत्व है.  यह रंग पहनकर आपके दिमाग और मन के भावों को नियंत्रित कर सकते हैं. इस में आप उर्जा से भरा महसूस करेंगे. ग्रे रंग अच्छे परिवर्तन का प्रतीक है.

चतुर्थी - 10 अक्टूबर- केसरिया

रविवार  केसरिया रंग को शुभ माना गया है. यह रंग सकारात्मकता उर्जा और  शौर्य का प्रतीक है. इसे पहनकर आप उर्जावान और खुश महसूस करेंगे. आप बिना किसी नकारात्मक विचारों के शांत मन से कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं.

पंचमी - 11 अक्टूबर- सफेद

सोमवार सफेद रंग का विशेष महत्व है. सफेद रंग शांति, सदभाव और पवित्रता का प्रतीक है. इस रंग को पहनकर नवरात्रि पूजा करने से आत्मिक शांति का एहसास होता है.

 छष्ठी- 12 अक्टूबर- लाल

मंगलवार लाल रंग का विशेष महत्व है. लाल रंग शक्ति का प्रतीक है जो प्यार, जुनून और बहादुरी को दर्शाता है. 

सप्तमी - 13 अक्टूबर- नीला

बुधवार नीले रंग का महत्व है. नीला रंग शान और ऊर्जा का  प्रतीक है. 

अष्टमी - 14 अक्टूबर- गुलाबी

वीरवार इस दिन गुलाबी रंग का महत्व है. गुलाबी रंग प्यार, सौम्यता, अच्छाई और सकारात्मकता का प्रतीक है.

नवमी- 15 अक्टूबर- जामुनी

शुक्रवार नवरात्रि के इस दिन जामुनी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करे. यह रंग शान्ति और अच्छाई का प्रतीक है.

ALSO READ -

माँ दुर्गा शेर की सवारी क्यों करती है

माँ दुर्गा के नौ रूप

सपने में माँ दुर्गा, माँ का मंदिर और माँ के शेर को देखने का फल

.

Comments

Popular posts from this blog

RAKSHA SUTRA MANTAR YEN BADDHO BALI RAJA

KHATU SHYAM BIRTHDAY DATE 2023

RADHA RANI KE 16 NAAM MAHIMA