ISHWAR TERA SHUKRIYA GRATITUDE STORY

Gratitude - कृतज्ञता की कहानी 



 ईश्वर का धन्यवाद हर रोज करे क्योंकि शुकराने  में बहुत शक्ति होता है। कहे परमात्मा मेरी एक एक सांस जो अपने दी है उसके लिए धन्यवाद। मुश्किल में मेरा हाथ थामने और राह दिखाने के लिए शुक्रिया, मेरे सिर पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए आभार।

हम कई बार छोटी - छोटी परेशानियों से इतने हताश हो जाते हैं कि  ईश्वर ने जो हमें दिया है उसे नज़र अंदाज कर देते हैं. किसी ने क्या खूब लिखा है कि , शुक्र है ईश्वर का की मेरे जीवन में मुश्किलें है, इसका मतलब मैं जिंदा हूँ. मुर्दों के लिए तो लोग रास्ता छोड़ दिया करते हैं.

एक बार एक कबूतर रेगिस्तान से गुजर रहा था. उसे एक बिमार पक्षी को मिला जो उड नहीं पा रहा था , आसपास खाने पीने के लिए कुछ नहीं था, रहने को कोई आश्रय नहीं था . 

उस पक्षी ने पूछा कि आप कहा जा रहे हो ? कबूतर ने बताया कि मैं देवदूत से मिलने जा रहा हूँ. पक्षी ने कबूतर से कहा कि देवदूत से पूछ कर आना की मेरे कष्ट कब समाप्त होगे. 

कबूतर देवदूत के पास पहुंचा तो उसने पक्षी का सवाल पूछा कि उस पक्षी को अपने कष्टों से मुक्ति कब मिलेगी. देवदूत ने बताया कि अगले सात साल तक उस पक्षी के लिए कष्ट लिखा है. कबूतर कहता है कि यह सुन कर तो पक्षी की जीने की चाह समाप्त हो जाएगी. 

कबूतर देवदूत से पक्षी के कष्ट दूर करने के लिए कोई उपाय पूछता है. देवदूत कबूतर से कहता है कि उससे कहना कि किसी भी परिस्थिति हो उसे हर परिस्थिति में कहना है कि ईश्वर तेरे शुक्रिया. कबूतर यह संदेश पक्षी को दे देता है और वापिस चला जाता है. 

  कुछ दिनों के बाद कबूतर फिर से रेगिस्तान से गुजरा . पक्षी उड़ पा रहा आ. वहाँ एक छोटा सा तालाब बना था. एक हरा भरा पौधा लगाने हुआ था. कबूतर के मन में कई प्रश्न चल रहे थे. कबूतर सीधा देवदूत के पास पहुंचा . उसने देवदूत से प्रश्न किया कि आप तो कहते थे कि उसके जीवन में अभी सात साल तक कष्ट है. लेकिन मैं जानना चाहता हूं कि देखकर उसके कष्ट समाप्त कैसे हो गए. 

देवदूत ने कहा कि जब वह रेत में गिर गया तब उसने कहा कि ईश्वर तेरा शुक्रिया. उसके पास आश्रय नहीं था तब भी उसने कहा ईश्वर तेरा शुक्रिया. पीने को पानी और खाने को भोजन नहीं था फिर भी उसने कहा ईश्वर तेरा शुक्रिया. 

उसने हर परिस्थिति में ईश्वर का शुकराना किया इसलिए उसके सात साल के कष्ट कुछ ही दिनों में समाप्त हो गए. यह प्रसंग सिद्ध करता है कि ईश्वर का शुकराना करने से हमारा जीवन प्रति दृष्टिकोण बदल सकता है. 

ALSO READ MORE MORAL STORIES IN HINDI 

ईश्वर सब देख रहा है

ईश्वर जो करता है अच्छे के लिए करता है

कर्म ही इंसान को महान या दुष्ट बनाते हैं

अच्छे कर्मों का फल लौट कर जरूर आता है

कर्म फल भोगना ही पड़ता है

" नकल मत करना " कहानी जिस में एक दम्पति अपने कर्मों के कारण भगवान शिव द्वारा की गई कृपा का फल ना पा सके

कर्म भाग्य से बड़ा होता है

पढ़े बुरे कर्म के फल का प्रसंग


Comments

Popular posts from this blog

KHATU SHYAM BIRTHDAY DATE 2024

BAWA LAL DAYAL AARTI LYRICS IN HINDI

RADHA RANI KE 16 NAAM MAHIMA