CHAITRA NAVRATRI 2022 चैत्र नवरात्रि 2022

CHAITRA NAVRATRI 2022

     चैत्र नवरात्रि 2022

नवरात्रि का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। नवरात्रि वर्ष में 4 बार आती है। हर साल नवरात्र पौष, चैत्र, आषाढ़ और अश्विन मास में आती है। चैत्र मास में आने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहते हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।


चैत्र नवरात्रि 2022 की तिथि , तारीख      ( DATE)

प्रतिप्रदा - 2 अप्रैल घटस्थापना , शनिवार  2022

द्वितीय-   03 अप्रैल, रविवार

तृतीय -  04 अप्रैल, सोमवार

चतुर्थी - 05 अप्रैल, मंगलवार

पंचमी - 06 अप्रैल, बुधवार

छष्ठी-     07 अप्रैल , वीरवार

सप्तमी - 08 अप्रैल, शुक्रवार

अष्टमी - 09 अप्रैल, रविवार

नवमी- 10 अप्रैल, सोमवार (राम नवमी)

CHAITRA NAVRATRI 2022 COLOURS

 चैत्र नवरात्रि 2022 शुभ रंग

प्रतिप्रदा - 2 अप्रैल घटस्थापना                            शनिवार 

शनिवार ( ग्रे )  रंग का विशेष महत्व है.  यह रंग पहनकर आपके दिमाग और मन के भावों को नियंत्रित कर सकते हैं. इस में आप उर्जा से भरा महसूस करेंगे. ग्रे रंग अच्छे परिवर्तन का प्रतीक है.

 

द्वितीय-   03 अप्रैल, रविवार

रविवार  केसरिया रंग को शुभ माना गया है. यह रंग सकारात्मकता उर्जा और  शौर्य का प्रतीक है. इसे पहनकर आप उर्जावान और खुश महसूस करेंगे. आप बिना किसी नकारात्मक विचारों के शांत मन से कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं.



तृतीय -  04 अप्रैल, सोमवार

सोमवार सफेद रंग का विशेष महत्व है. सफेद रंग शांति, सदभाव और पवित्रता का प्रतीक है. इस रंग को पहनकर नवरात्रि पूजा करने से आत्मिक शांति का एहसास होता 

चतुर्थी - 05 अप्रैल, मंगलवार

मंगलवार लाल रंग का विशेष महत्व है. लाल रंग शक्ति का प्रतीक है जो प्यार, जुनून और बहादुरी को दर्शाता है. 

पंचमी - 06 अप्रैल, बुधवार

बुधवार नीले रंग का महत्व है. नीला रंग शान और ऊर्जा का  प्रतीक है. 

 छष्ठी- 07  अप्रैल , वीरवार

बृहस्पतिवार  पीले रंग का विशेष महत्व है . यह रंग साहस, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. पीले रंग के वस्त्र पहनकर आप आप खुशी और शांति  महसूस करेंगे. 

सप्तमी - 08 अप्रैल, शुक्रवार

शुक्रवार  हरे रंग का महत्व है जो की हरियाली, प्रगति, और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है. हरा रंग पहनकर आप शान्ति और स्थिरता का अनुभव करेंगे.

अष्टमी - 09 अप्रैल, रविवार 

इस दिन मोर वाला हरे रंग का महत्व है. अच्छाई और सकारात्मकता का प्रतीक है.

नवमी- 10 अप्रैल, सोमवार

 नवरात्रि के इस दिन बैंगनी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करे. यह रंग शान्ति और अच्छाई  का प्रतीक है.

नवरात्रि महत्व


नवरात्रि को मां दुर्गा की भक्ति के लिए श्रेष्ठ समय माना गया. माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा अपने भक्तों के बीच रहती है और उनकी मनवांक्षित फल प्रदान करती है. नवरात्रि में माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त चुनरी, सुहाग का सामान, नारियल, मिठाई भेट करते हैं. माँ के जागरण आयोजित किए जाते हैं. मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है. माँ अपने भक्तों की मुरादे पूरी करती है.



Comments

Popular posts from this blog

RAKSHA SUTRA MANTAR YEN BADDHO BALI RAJA

KHATU SHYAM BIRTHDAY DATE 2023

RADHA RANI KE 16 NAAM MAHIMA