HANUMAN JI KI AARTI LYRICS IN HINDI

  हनुमान जी की आरती 


 ।। हनुमान जी की आरती।। 

 आरती कीजै हनुमान लला की ।

दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥


जाके बल से गिरवर काँपे ।

रोग-दोष जाके निकट न झांके ॥

अंजनि पुत्र महा बलदाई ।

संतन के प्रभु सदा सहाई ॥


आरती कीजै हनुमान लला की ॥


दे वीरा रघुनाथ पठाए ।

लंका जारि सिया सुधि लाये ॥

लंका सो कोट समुद्र सी खाई ।

जात पवनसुत बार न लाई ॥


आरती कीजै हनुमान लला की ॥


लंका जारि असुर संहारे ।

सियाराम जी के काज सँवारे ॥

लक्ष्मण मुर्छित पड़े सकारे ।

लाये संजिवन प्राण उबारे ॥


आरती कीजै हनुमान लला की ॥


पैठि पताल तोरि जमकारे ।

अहिरावण की भुजा उखारे ॥

बाईं भुजा असुर दल मारे ।

दाहिने भुजा संतजन तारे ॥


आरती कीजै हनुमान लला की ॥


सुर-नर-मुनि जन आरती उतरें ।

जय जय जय हनुमान उचारें ॥

कंचन थार कपूर लौ छाई ।

आरती करत अंजना माई ॥


आरती कीजै हनुमान लला की ॥


जो हनुमानजी की आरती गावे ।

बसहिं बैकुंठ परम पद पावे ॥

लंक विध्वंस किये रघुराई ।

तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई ॥


आरती कीजै हनुमान लला की ।

दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ।। 

ALSO READ

गणेश जी की आरती

माँ लक्ष्मी जी की आरती

रामायण जी की आरती

आरती कुँजबिहारी की

राम जी की आरती

आरती शिव जी की

जय माँ अम्बे गौरी आरती

अम्बे तू है जगदम्बे काली आरती

आरती हनुमान जी की

राम स्तुति " भय प्रगट कृपाला"

आरती सत्यनारायण भगवान की

ऊँ जय जगदीश हरे आरती

Comments

Popular posts from this blog

KHATU SHYAM BIRTHDAY DATE 2024

BAWA LAL DAYAL AARTI LYRICS IN HINDI

RADHA RANI KE 16 NAAM MAHIMA