SATYANARAYAN AARTI

     


   सत्यनारायण आरती

जय लक्ष्मी रमणा, स्वामी जय लक्ष्मी रमणा ।

सत्यनारायण स्वामी, जन-पातक-हरणा ॥ 

ऊँ जय लक्ष्मी रमणा॥


रत्न जड़ित सिंहासन, अद्भुत छवि राजे ।

नारद करत नीराजन, घंटा ध्वनि बाजे ॥ 

 ऊँ जय लक्ष्मी रमणा ॥


प्रकट भए कलिकारन, द्विज को दरस दियो ।

बूढ़ो ब्राह्मण बनकर, कंचन महल कियो ॥

ऊँ जय लक्ष्मी रमणा ॥


दुर्बल भील कराल , जिन पर कृपा करी ।

चंद्रचूड़ इक राजा, तिनकी विपति हरी ॥

ऊँ जय लक्ष्मी रमणा ॥


वैश्य मनोरथ पायो, श्रद्धा तज दीन्ही ।

सो फल भोग्यो प्रभुजी, फिर स्तुति किन्हीं ॥ 

ऊँ जय लक्ष्मी रमणा ॥


भाव-भक्ति के कारण, छिन-छिन रूप धर्‌यो ।

श्रद्धा धारण किन्ही, तिनको काज सरयो ॥ 

ऊँ जय लक्ष्मी रमणा ॥


ग्वाल-बाल संग राजा, वन में भक्ति करी ।

मनवांछित फल दीन्हो, दीन दयालु हरि ॥

ऊँ जय लक्ष्मी रमणा ॥


चढ़त प्रसाद सवायो, कदली फल मेवा ।

धूप-दीप-तुलसी से, राजी सत्यदेवा ॥ 

ऊँ जय लक्ष्मी रमणा ॥


सत्यनारायणजी की आरती जो कोई नर गावे ।

ऋषि-सिद्ध सुख-संपत्ति सहज रूप पावे ॥

 ऊँ जय लक्ष्मी रमणा ॥

ALSO READ

गणेश जी की आरती।                  विष्णु चालीसा

माँ लक्ष्मी जी की आरती

रामायण जी की आरती

आरती कुँजबिहारी की

राम जी की आरती

आरती शिव जी की

जय माँ अम्बे गौरी आरती

अम्बे तू है जगदम्बे काली आरती

आरती हनुमान जी की

राम स्तुति " भय प्रगट कृपाला"

आरती सत्यनारायण भगवान की

ऊँ जय जगदीश हरे आरती

Comments

Popular posts from this blog

KHATU SHYAM BIRTHDAY DATE 2024

BAWA LAL DAYAL AARTI LYRICS IN HINDI

RADHA RANI KE 16 NAAM MAHIMA