SHRI KRISHNA DWARKA RAM NAAM KI MAHIMA

 श्री कृष्ण ने कही राम नाम की महिमा


SHRI KRISHNA DWARKA RAM NAAM KI MAHIMA 

राम नाम सदा प्रेम्णा संस्मरामि जगद्गुरुम् 

क्षणं न विस्मृति याति सत्यं सत्यं वचो मम्

(श्री आदि पुराण) 

भगवान श्री कृष्ण श्री आदि पुराण में अर्जुन से कहते हैं कि," हे अर्जुन! मैं सदैव राम नाम स्मरण करता हूँ राम का नाम ही जगत गुरु हैं मैं क्षण भर के लिए भी राम नाम को नहीं भूलता यह मेरा सत्य वचन है"।

श्री कृष्ण ने अर्जुन को बताया राम नाम जपने का महत्व

एक बार अर्जुन श्री कृष्ण से पूछते हैं कि," हे कृष्ण! कोई अत्यन्त सरल से सरल उपाय बताएं जिससे मनुष्य अपना कल्याण कर सकता है "।

श्री कृष्ण कहते हैं कि हे अर्जुन! राम नाम लोक परलोक में कल्याण करने वाला है ।

 जो राम नाम का नियमित पाठ करने से पुत्र हीन को पुत्र प्राप्त हो जाएगा । उसकी सर्व‌कामनाएं पूर्ण होगी। गंगा, काशी, गया, नर्मदा, पुष्कर आदि तीर्थ भी राम नाम की महिमा की बराबरी नहीं करते। राम नाम का उच्चारण करने से मानो चारों वेदों का पाठ हो जाता है। 

जिसकी जिह्वा पर राम नाम विद्यमान है उसके यज्ञ, जप- तप सब हो जाएंगे। राम नाम से सभी पापों का पश्चाताप हो जाता है।

कलयुग में राम नाम की महिमा

अर्जुन श्री कृष्ण से पूछते हैं कि ,"द्वापर के पश्चात जब कलयुग आ जाएगा सभी नियम, धर्म जब नष्ट हो जाएंगा तो जीव अपना कल्याण कैसे करेंगा"?

श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि," युग धर्म के प्रभाव से जब सब नष्ट हो जाएंगा तब भी राम नाम की महिमा कम नहीं होगी। राम नाम लेने वाले जीव संसार चक्र से छूट जाएंगे"।

श्री कृष्ण कहते हैं कि," राम नाम के दो अक्षरों का स्मरण करने हैं, राम नाम के स्त्रोतों का पाठ करने हैं और श्री राम नाम का जप करने से कराल कलि काल में दस हज़ार पीढ़ियों का उद्धार कर राम जी के धाम को प्राप्त करते हैं"।

श्री कृष्ण कहते हैं कि जो राम नाम की महिमा का वर्णन करता है वो गौ हत्या और बाल हत्या जैसे पापों से मुक्त हो जाता है।

ALSO READ





 राधा नाम की महिमा

कृष्ण नाम की महिमा

Comments

Popular posts from this blog

RAKSHA SUTRA MANTAR YEN BADDHO BALI RAJA

KHATU SHYAM BIRTHDAY DATE 2023

RADHA RANI KE 16 NAAM MAHIMA