GITA MAHOTSAV 2022 KURUKSHETRA

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022

19 November - 6 December


 

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित जा रहा है। वर्ष 2022 में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का सातवां संस्करण है। पहली बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2016 में मनाया गया था। गीता महोत्सव और गीता जयंती श्रीमद्भागवत गीता के प्रतीकात्मक जन्म के रूप में मनाई जाती हैं। मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को श्री कृष्ण ने महाभारत युद्ध शुरू होने से पहले अर्जुन को गीता का ज्ञान कुरुक्षेत्र में दिया था। 

गीता महोत्सव 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक सरस और शिल्प मेले का आयोजन किया गया है जिसमें देश के कलाकारों को अपनी शिल्पकला दिखाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।‌ 48 कोस कुरूक्षेत्र के 75 तीर्थों पर गीता महोत्सव पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।


19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के क्रार्यक्रम का शुभारंभ गीता रन(दौड़) से होगा। ब्रह्म सरोवर के पावन तट पर प्रतिदिन भजन संध्या और पावन‌ आरती का आयोजन किया गया है। कथावाचक मुरारी बापू द्वारा 19 नवंबर से 27 नवंबर तक ब्रह्म सरोवर पर श्री राम कथा का आयोजन करेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अनुसार 29 नवंबर को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्म द्वारा ब्रह्म सरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन के क्रार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। राष्ट्रपति गीता मुर्म 29 नवंबर को विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी की शुरुआत करेंगी जिसमें विश्व शांति और सद्भावना के विषय पर देश विदेश के विद्वान और शोधकर्ता अपने शोध प्रस्तुत करेंगे।

4 दिसंबर को थीम पार्क में 18 हजार विद्यार्थियो द्वारा गीता का पाठ किया जाएगा इसके अतिरिक्त 75 हजार विद्यार्थी देश विदेश से आनलाइन के माध्यम से जुड़ेंगे।

ज्योतिसर में भगवान श्री कृष्ण के विराट रूप की 50 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया गया है। वहां पर 3 डी टैक्नोलॉजी के द्वारा गीता पर आधारित शो का उद्धघाटन किया जाएगा। 

इस बार गीता महोत्सव की स्टेट पार्टनर मध्य प्रदेश है और अंतरराष्ट्रीय पार्टनर देश नेपाल मुख्य भूमिका में रहेंगे। पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्म सरोवर पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पवेलियन लगाया जा रहा है, जिसमें उनकी संस्कृति, शिल्प, खान-पान इत्यादि स्टॉल लगेंगे।

 इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा के लोकनृत्य, शिल्प, लघुउद्योग, खान-पान इत्यादि से सम्बन्धित हरियाणा पवेलियन लगेगा जिससे महोत्सव में आने वाले पर्यटक एवं तीर्थयात्री हरियाणा की संस्कृति को जान सकेंगे।

 इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अज़रबैजान, इथोपिया और वियतनाम देशों के राजदूत शामिल होंगे।

एनआईसी विभाग ने आनलाइन क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया है जिसमें देश विदेश के लोग भाग ले सकते हैं। 25 से अधिक देशों के लोग सोशल मीडिया के जरिए जुड़ेंगे।

भगवान गीता का उपदेश श्री कृष्ण ने महाभारत युद्ध से पहले श्री कृष्ण ने अर्जुन को दिया था। जब अर्जुन अपने स्वजनों को देखकर युद्ध करने से इंकार कर देता है। उस समय श्री कृष्ण ने अर्जुन को श्री मद् भगवद् गीता का उपदेश दिया था। श्री मद् भगवद् गीता में 700 श्लोक और 18 अध्याय है। श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया ज्ञान वर्तमान समय में भी सार्थक है। बहुत से महापुरुषों ने भगवद् गीता को पढ़ा और जीवन की ऊंचाईयों को प्राप्त किया। कहते हैं कि गीता जयंती के दिन श्री मद् भगवद् गीता जरूर पढ़नी चाहिए।

   


ALSO READ 

गीता जयंती 2022

बांके बिहारी प्राकट्य दिवस बिहार पंचमी

भगवद्गीता से हमें क्या सीख मिलती है

श्री कृष्ण अर्जुन के सारथी क्यों बने

श्री कृष्ण और कर्ण संवाद

भगवद्गीता आरती लिरिक्स इन हिन्दी

Comments

Popular posts from this blog

RAKSHA SUTRA MANTAR YEN BADDHO BALI RAJA

KHATU SHYAM BIRTHDAY DATE 2023

RADHA RANI KE 16 NAAM MAHIMA