CHAITRA NAVRATRI DATE SHUBH RANG LIST

चैत्र नवरात्रि 2023 Date/shubh rang(lucky colour)list

चैत्र नवरात्रि आरंभ 22 March
चैत्र नवरात्रि समाप्त 30 March 


 चैत्र नवरात्रि चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होते हैं। हिन्दू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है. नवरात्रि में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। माना जाता है कि नवरात्रि में मां पृथ्वी पर अपने भक्तों के बीच में रहती है। इस लिए भक्त माँ दुर्गा को खुश करने के लिए पाठ पूजा करते हैं. माँ की आरती, चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं और माँ की भेंटे गाते हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा को चुनरी, सुहाग का सामान, नारियल, मिठाई का प्रसाद चढ़ाया जाता है। 

March month navratri date 2023 list 

22 मार्च 2023, बुधवार- मां शैलपुत्री की पूजा, घटस्थापना

23 मार्च 2023, गुरुवार- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

24 मार्च 2023, शुक्रवार- मां चंद्रघंटा की पूजा

25 मार्च 2023, शनिवार- मां कूष्मांडा की पूजा

26, मार्च 2023, रविवार- मां स्कंदमाता की पूजा

27 मार्च 2023, सोमवार- मां कात्यायनी की पूजा

28 मार्च 2023, मंगलवार- मां कालरात्रि की पूजा

29 मार्च 2023, बुधवार- मां महागौरी की पूजा

30 मार्च, गुरुवार- मां सिद्धिदात्री की पूजा 

Colours of Chaitra(March) Navratri festival 2023 in hindi 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के हर दिन का विशेष रंग है।  उस रंग को पहनकर पूजा करने से माँ दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

चैत्र नवरात्रि 2023 की तिथि और शुभ रंग लिस्ट 

प्रतिप्रदा - 22 मार्च घटस्थापना       

   बुधवार- शुभ रंग  

 प्रतिपदा के दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

नवरात्रि बुधवार के दिन आरंभ हो रही है। बुधवार नीले रंग का महत्व है। नीला रंग शान और ऊर्जा का  प्रतीक है।

द्वितीय नवरात्र -  23 मार्च 

वीरवार- शुभ रंग पीला 

द्वितीय नवरात्रि के दिन या ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।

वीरवार के दिन पीले रंग का विशेष महत्व है। यह रंग साहस, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। पीले रंग के वस्त्र पहनकर आप आप खुशी और शांति  महसूस करेंगे। 

तृतीया नवरात्र - 24 मार्च 

शुक्रवार - शुभ रंग 

तृतीया के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है । 

शुक्रवार होने के कारण  हरे रंग का महत्व है जो की हरियाली, प्रगति, उर्वरकता और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। हरा रंग पहनकर आप शान्ति और स्थिरता का अनुभव करेंगे।

चतुर्थी नवरात्र  - 25 मार्च 

शनिवार- शुभ रंग स्लेटी 

नवरात्रि की चतुर्थी को मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। 

शनिवार स्लेटी (ग्रे) रंग का विशेष महत्व है। यह रंग बुरी शक्तियों को नष्ट करने वाला माना जाता है। यह रंग पहनकर आपके दिमाग और मन के भावों को नियंत्रित कर सकते हैं. इस में आप उर्जा से भरा महसूस करेंगे। ग्रे रंग अच्छे परिवर्तन का प्रतीक है।

पंचमी नवरात्र -26 मार्च

रविवार- शुभ रंग केसरिया 


 नवरात्रि की पंचमी को मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है। 

रविवार केसरिया रंग को शुभ माना गया है. यह रंग शौर्य और सकारात्मकता का प्रतीक है। इसे पहनकर आप उर्जावान और खुश महसूस करेंगे। आप बिना किसी नकारात्मक विचारों के शांत मन से कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं।

 छष्ठी नवरात्र- 27 मार्च

सोमवार- शुभ रंग सफेद 

 नवरात्रि की षष्ठी तिथि को मां कात्यायनी की पूजा का विधान है। 

सोमवार सफेद रंग का विशेष महत्व है.  सफेद रंग शांति, सदभाव और पवित्रता का प्रतीक है। इस रंग को पहनकर नवरात्रि पूजा करने से आत्मिक शांति का एहसास होता है।

सप्तमी नवरात्र - 28 मार्च

मंगलवार- शुभ रंग लाल 

सप्तमी तिथि को मां काली की पूजा की जाती है। 

  मंगलवार लाल रंग का विशेष महत्व है। लाल रंग शक्ति का प्रतीक है जो प्यार, जुनून और बहादुरी को दर्शाता है।

अष्टमी नवरात्र - 29 मार्च

बुधवार- शुभ रंग आसमानी नीला

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा की जाती है

नवरात्रि के द्वितीय बुधवार आसमानी नीला रंग पहने। यह रंग प्रकृति की विशालता को दर्शाता है। इसको पहनने से आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा। इस दिन कंजक पूजन का विधान है।

 नवमी नवरात्र - 30 मार्च 

बृहस्पतिवार- शुभ रंग गुलाबी 

 नवमी नवरात्रि के दिन मां सिद्धिदात्री देवी की उपासना की जाती है। 

इस दिन गुलाबी रंग का महत्व है। यह रंग पहनने से व्यक्तित्व में आकर्षक उत्पन्न होता है। गुलाबी रंग प्यार, सौम्यता, अच्छाई और सकारात्मकता का प्रतीक है।

ALSO READ


मां दुर्गा शेर की सवारी क्यों करती है



Comments

Popular posts from this blog

RAKSHA SUTRA MANTAR YEN BADDHO BALI RAJA

KHATU SHYAM BIRTHDAY DATE 2023

RADHA RANI KE 16 NAAM MAHIMA