NAVRATRI BHOG PARSAD FOR 9 DAYS

नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 अवतारों को लगने वाले भोग प्रसाद लिस्ट 

नवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा अपने भक्तों के बीच पृथ्वी पर रहती है और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है और उनको सभी दिन विशेष भोग अर्पित करने का विशेष फल प्राप्त होता है।


नवरात्रि भोग लिस्ट( Bhogs to offer Maa Durga and her 9 avatars during the nine days)

नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।

पहली नवरात्रि- मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां को देसी घी और देसी घी से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। शरीर निरोगी रहता है और कष्टों से मुक्ति मिलती है।

दूसरी नवरात्रि-  मां ब्रह्मचारिणी पूजा की जाती है। इसदिन शक्कर , सफेद मिठाई और मिश्री का भोग लगाने से मनोकामना पूर्ति होती है और चिरायु प्राप्त होती है।

तीसरा नवरात्रि - नवरात्रि की तृतीया तिथि को मां चंद्रघंटा पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन दूध से बनी मिठाई और खीर अर्पित करने से दुःख दूर होते हैं।

चौथे नवरात्रि - नवरात्रि की चतुर्थी तिथि को कुष्मांडा पूजा की जाती है। मां को मालपुआ का भोग लगाने से मनोबल बढ़ाता है और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

पांचवी नवरात्रि - नवरात्रि की पंचमी तिथि को मां स्कंदमाता पूजा की जाती है। इसदिन केले का भोग लगाने से शरीर स्वस्थ रहता है और बुद्धि की प्राप्ति होती है।

छठे नवरात्रि - रात्रि की षष्ठी तिथि को मां कात्यानी की पूजा की जाती है। मां को इस दिन शहद का भोग लगाने से माना जाता है कि ‌ सौंदर्य में वृद्धि होती है और मोक्ष प्राप्त होता है 

सातवें नवरात्रि- नवरात्रि की सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि पूजा की जाती है। मां को गुड़ का भोग लगाने से दुःख - शोक दूर होते हैं और ऊपरी बाधा से मुक्ति मिलती है।

आठवें नवरात्रि - नवरात्रि की अष्टमी तिथि महागौरी पूजा दुर्गा की जाती है। इसदिन मां को नारियल का भोग लगाया जाता है। मां अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है।

नवमी नवरात्रि - नवरात्रि की नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री पूजा की जाती है। इस दिन तिल का भोग लगाने से समस्याएं दूर होती है और सुख में वृद्धि होती है।

Also Read -



Comments

Popular posts from this blog

KHATU SHYAM BIRTHDAY DATE 2024

BAWA LAL DAYAL AARTI LYRICS IN HINDI

RADHA RANI KE 16 NAAM MAHIMA