MOTHERS DAY SPECIAL HEART TOUCHING STORIES

मां पर हृदय स्पर्शी कहानियां 

मदर्स डे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। मदर्स डे स्पेशल 2024 में SUNDAY, 12 MAY को मनाया जाएगा। मदर्स डे मनाने का मुख्य उद्देश्य मां के हमारे जीवन में दिए गए अकल्पनीय योगदान के लिए सम्मानित करना और उन्हें स्पेशल फील करवाना होता है। 

मां का रिश्ता दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता है। मां वह है जो बच्चा नहीं कह कहता उसे भी समझ लेती है। रूडियाड किपलिंग की बहुत खूबसूरत quote है कि

 भगवान हर जगह नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने मां बनाई।
Mother's day speech hindi ‌मातृ देवो भवः

मां को हमारे वेदों, पुराणों में भी बहुत महान कहा गया है 
‌मातृ देवो भवः।
भाव- माता को सभी देवताओं से भी बढ़कर माना गया है।

EMOTIONAL STORY  ON MOTHER 


 यह बात सच है कि एक बच्चे के लिए उसकी मां ही उसकी भगवान होती है। मां की संकल्प शक्ति में किसी भी मुश्किल काम को आसान करने की क्षमता रखती है। थॉमस अल्वा एडिसन की कहानी इस बात कि सत्यता को प्रमाणित करती है।

मशहूर वैज्ञानिक थाॅमस अल्वा एडिसन  के जीवन से संबंधित एक सच्ची कहानी

एक बार थॉमस अल्वा एडिसन को उनकी शिक्षिका ने एक कागज दिया और कहा कि इसे अपनी मां को दे देना। उन्होंने घर जाकर वह कागज को अपनी मां को दिया। पढ़ते-पढ़ते मां की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने मां से पूछा कि, "इस कागज में ऐसा क्या लिखा है, जो आप पढ़ कर रो रही हैं "।

माँ ने कहा कि यह तो खुशी के आंसू है। इसमें लिखा है कि आपका पुत्र बहुत बुद्धिमान है। इसे पढ़ाने में हमारे स्कूल के शिक्षक समर्थ नहीं हैं। इसलिए इसे आप स्वयं घर पर ही पढ़ाएं। इसलिए आप इसे स्कूल मत भेजना।

उस दिन से उन्हें माँ ने घर पर ही पढ़ाना शुरू किया। एडिसन ने 10 वर्ष की आयु में अपनी पहली प्रयोगशाला बना ली थी ।उनकी  माँ ने रसायनिक प्रयोगों से संबंधित एक किताब उन्हें दी थी।   

 समय पाकर वह महान वैज्ञानिक बने और उन्होंने इलेक्ट्रिक बल्ब और फोनोग्राफ का आविष्कार कर लिया था। उनकी मां का स्वर्गवास हो चुका था।

एक दिन उन्हें घर की अलमारी में वही कागज मिला जिसे पढ़कर आज उनकी आंखों में आंसू थे। उसमें लिखा था कि, "आपका  पुत्र बौद्धिक रूप से कमजोर है ,इसलिए इसे कल से स्कूल मत भेजें "। वह कागज़ पढ़कर वह घंटों रोते रहे। 

उन्होंने अपनी जीवनी में लिखा कि, "एक महान माँ ने बौद्धिक तौर पर कमजोर बच्चे को सदी का विज्ञानिक बना दिया। "

SWAMI VIVEKANANDA STORY ON MOTHER 

"मां की महिमा" स्वामी विवेकानंद जी की कहानी

एक बार स्वामी विवेकानंद से किसी ने प्रश्न किया कि "संसार में मां की इतनी महिमा क्यों गई है? "स्वामी जी ने उसे 5 किलो का एक पत्थर लाने को कहा। वह व्यक्ति स्वामी जी के आदेश पर  पत्थर ले आया। स्वामी जी ने कहा कि तुम इस पत्थर को तुम 24 घंटे तक अपने पेट पर कपड़े से बांंध कर रखो और उसके बाद आना मैं तुम्हारे प्रश्न का उत्तर दे दूंगा।

वह व्यक्ति शाम तक उस पत्थर को पेट के साथ बांधकर थक चुका था । अब पत्थर का बोझ और सहना उसके  मुश्किल हो चुका था।  इसलिए वह स्वामी जी के पास गया । वह कहने लगा कि स्वामी जी ,"एक प्रश्न के उत्तर के लिए मैं इस पत्थर को और अधिक समय पेट पर नहीं बांध सकता"।

  स्वामी जी ने उत्तर दिया कि, "एक माँ 9 महीने तक बिना किसी शिकायत पेट में अपने शिशु को पालती है । सारे परिवार का काम भी बिना किसी परेशानी के करती है"। इसलिए संसार में मां के सिवाय कोई दूसरा धैर्यवान और सहनशील नहीं है। इसलिए माँ के जैसा संसार में दूसरा कोई भी नही है।

इस मदर्स डे पर मां को स्पेशल फील करवाने के लिए और आपके जीवन में दिए योगदान के लिए उनको सुंदर सा बधाई संदेश भेजे। उनको अपने बजट के अनुसार गिफ्ट दें। वह गिफ्ट एक मां की तरह सुंदर फूल या फिर कोई ड्रेस या आभूषण हो सकता है। मां के साथ समय बिताएं ताकि उनको अनुभव हो की वह आपके लिए कितनी स्पेशल है। हैप्पी मदर्स डे 

ALSO READ 

Teachers day quotes in Sanskrit and Hindi

Mother's day quotes हिन्दी में

Mother's day quotes in Sanskrit

Mother's day history and gift ideas

Heart touching story on mother's day in hindi

Motivational story of positive thinking in hindi

श्री कृष्ण और अर्जुन के संवाद जो आपका जीवन बदल देंगे

Motivational stories for students in hindi

Comments

Popular posts from this blog

RAKSHA SUTRA MANTAR YEN BADDHO BALI RAJA

KHATU SHYAM BIRTHDAY DATE 2023

RADHA RANI KE 16 NAAM MAHIMA