Posts

Showing posts from June, 2023

GURU PURNIMA QUOTES IN HINDI

Image
 गुरु पूर्णिमा कॉटस हिन्दी में  गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागू पाँय। बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो मिलाय।। गुरु कुम्हार शिष कुंभ है, गढ़ि - गढ़ि काढ़ै खोट। अन्तर हाथ सहार दै, बाहर बाहै चोट।। बंदऊँ गुरु पद पदुम परागा। सुरुचि सुबास सरस अनुरागा। अमिअ मूरिमय चूरन चारू। समन सकल भव रुज परिवारू। गुरु शरणगति छाडि के, करै भरोसा और। सुख संपती को कह चली, नहीं नरक में ठौर।। गुरु बिन ऐसी कौन करै। माला तिलक मनोहर बाना, ले सिर छत्र धरै। भवसागर तै बूडत राखै, दीपक हाथ धरे। सूर श्याम गुरु ऐसौ समरथ, छिन में ले उधरे। गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।  गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥ भावार्थ: गुरु ब्रह्मा है, गुरु विष्णु है, गुरु महेश है; गुरु ही साक्षात् परब्रह्म है, ऐसे सद्गुरु को प्रणाम। करता करे ना कर सके, गुरु करे सब होय सात द्वीप नौ खंड में गुरु से बड़ा ना कोय नास्ति मातृसमो गुरुः । भावार्थ- इस संसार में माँ के समान कोई गुरु नहीं है। सतगुरु आप समर्थ है, सन्मार्ग के बीच। बचा कर मिथ्या से मुझे, हरे भाव सब नीच। गुरु पूर्णिमा 2023 गुरु पूर्णिमा की आरती लिरिक्स इन हिन्दी

GURU DEV KI AARTI LYRICS IN HINDI

Image
 गुरु देव की आरती लिरिक्स इन हिन्दी आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। 2024 में गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को मनाई जा रही है। गुरु का  हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। गुरु हमें अज्ञानता के अंधेरे से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन शिष्य अपने गुरु की पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन अपने गुरु की आरती भी करनी चाहिए।  Guru purnima aarti lyrics in hindi  जय गुरुदेव अमल अविनाशी, ज्ञानरूप अन्तर के वासी, पग पग पर देते प्रकाश, जैसे किरणें दिनकर कीं। आरती करूं गुरुवर की॥ जब से शरण तुम्हारी आए, अमृत से मीठे फल पाए, शरण तुम्हारी क्या है छाया, कल्पवृक्ष तरुवर की। आरती करूं गुरुवर की॥ ब्रह्मज्ञान के पूर्ण प्रकाशक, योगज्ञान के अटल प्रवर्तक। जय गुरु चरण-सरोज मिटा दी, व्यथा हमारे उर की। आरती करूं गुरुवर की। अंधकार से हमें निकाला, दिखलाया है अमर उजाला, कब से जाने छान रहे थे, खाक सुनो दर-दर की। आरती करूं गुरुवर की॥ संशय मिटा विवेक कराया, भवसागर से पार लंघाया, अमर प्रदीप जलाकर कर दी, निशा दूर इस तन की। आरती

LIFE QUOTES IN HINDI

Image
जीवन को नई दिशा देते प्रेरणादायक सुविचार हिन्दी में जीवन में बहुत बार ऐसा होता है कि हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा की आवश्यकता होती है। जो हमें सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करें और जीवन में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करें। जीवन में अगर कोई प्रोत्साहित करने वाला हो तो हम मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में कोई ना कोई समाधान निकाल लेते हैं। पढ़ें जीवन को प्रेरित करने वाली life quotes in Hindi  कोई काम कितना ही कठोर क्यों ना हो जिद और दृढ़ विश्वास से जरूर पूरा किया जा सकता है।  मैं ठीक हूं.. ऐसा हम किसी को भी कह सकते हैं। लेकिन मैं परेशान हूं  ऐसा कहने के लिए बहुत खास चाहिए । सफलता सिर्फ मेहनत की दीवानी होती है, वो किसी की शक्ल देखकर कदम नही चूमती..! पुस्तकें एक मूर्ख व्यक्ति के लिए वैसी ही हैं जैसे एक अंधे के लिए आईना! कौआ कोयल की आवाज़ को दबा सकता है, मगर ख़ुद की आवाज़ मधुर नहीं बना सकता, उसी तरह निंदा करने वाला व्यक्ति, सज्जन को बदनाम कर सकता है, मगर ख़ुद सज्जन नहीं बन सकता..!! क्रोध आए तो फैसला लेने से पहले थोड़ा रुक जाए, शांत मन से फैसला लेने से बहुत सी सभी समस्याए हल हो जाती ह

GURU PURNIMA QUOTES IN SANSKRIT

Image
गुरु पूर्णिमा शुभकामनाएं संस्कृत श्लोक हिन्दी अर्थ सहित  प्रेरकः सूचकश्वैव वाचको दर्शकस्तथा । शिक्षको बोधकश्चैव षडेते गुरवः स्मृताः ॥ भावार्थ : प्रेरणा देने वाले, सूचना देने वाले, सत्य बताने वाले, मार्ग दर्शन करने वाले, शिक्षा प्रदान करने वाले और ज्ञान का बोध कराने वाले – ये सब गुरु समान है ।   गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।  गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥ भावार्थ: गुरु ब्रह्मा है, गुरु विष्णु है, गुरु महेश है; गुरु ही साक्षात् परब्रह्म है, ऐसे सद्गुरु को प्रणाम। गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर श्लोक का वर्णन कौन से ग्रंथ में है गुरौ न प्राप्यते यत्तन्नान्यत्रापि हि लभ्यते। गुरुप्रसादात सर्वं तु प्राप्नोत्येव न संशयः॥ भावार्थ -गुरु के द्वारा जो प्राप्त नहीं होता, वह अन्यत्र भी नहीं प्राप्त नहीं होता। गुरु की कृपा प्रसाद से जीव बिना किसी संशय के सभी कुछ प्राप्त कर ही सकता है।  गोपाष्टमी quotes in Sanskrit अज्ञान तिमिरान्धस्य ज्ञानाञ्जन शलाकया । चक्षुरुन्मिलितं येन तस्मै श्री गुरवे नमः ॥ भावार्थ - अज्ञान रूपी अन्धकार से अंधे हुए जीव की आ

HERA PANCHMI JAGANNATH RATH YATRA

Image
 हेरा पंचमी 2023  SATURDAY, 24 JUNE 2023 Jagannath Puri rath yatra 2023: श्री जगन्नाथ रथयात्रा आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को आरंभ होती है। भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के संग भव्य रथों में विराजमान होकर गुड़ीचा मंदिर जाते हैं। 2023 में जगन्नाथ रथयात्रा 20 जून को आरंभ हुई थी। Heera panchmi: हेरा पंचमी जगन्नाथ रथयात्रा यात्रा का ही एक महत्वपूर्ण पर्व है। 'हेरा' का अर्थ है 'देखना' और पंचमी का अर्थ है पांचवां दिन। हेरा पंचमी जगन्नाथ रथयात्रा का ही एक उत्सव है जिसके अनुसार मां लक्ष्मी अपने पति जगन्नाथ जी को देखने के लिए गुड़ीचा मंदिर जाती है। Jagannath story: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान जगन्नाथ जी रथयात्रा पर निकलने से पहले मां लक्ष्मी से कह कर निकले थे कि वह जल्दी वापस लौट आएंगे। मां लक्ष्मी उनके जल्दी लौट आने का इंतजार करती रहती है। लेकिन जब भगवान पांचवें दिन भी वापस नहीं आते तो मां लक्ष्मी पालकी में बैठकर उनको ढूंढने के लिए निकलती है। रथयात्रा के दौरान मां लक्ष्मी भगवान जगन्नाथ को ढूंढते हुए गुंडीचा मंदिर पहुंच जाती है। मां लक्ष्मी

JAI SHRI JAI SHRI RAM ADI PURUSH LYRICS IN HINDI

Image
 आदि पुरुष जय श्री राम जय श्री राम लिरिक्स इन हिन्दी  तेरे ही भरोसे है हम तेरे ही सहारे दुविधा की घडी में ये मन तुझको ही पुकारे तेरे ही बल से है बल हमारा तू ही करेगा मंगल हमारा मंत्रो से बढ़के तेरा नाम जय श्री राम, जय श्री राम जय श्री राम, राजा राम जय श्री राम, जय श्री राम जय श्री राम, जय श्री राम जय श्री राम, जय श्री राम जय श्री राम, जय श्री राम थरथरायें धरा जो धनुष लेके आता है तू हां रे हो जो असंभव को संभव करे वो विधाता है तू हां रे हो सूर्यवंशी जन्म से हो और राजा धरम से हो जो लड़ें सारे दम से वो तेज तुझमें भरा वज्र छति पे रोके हो वो समुद्रों को सोखे हो जो रहे तेरा होके होके रहें जो तेरा तेरे ही बल से है बल हमारा विश्वास तुझपे अविचल हमारा तुझसे भी बढ़के तेरा नाम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम राजा राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम राजा राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम राजा राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम ALSO READ राम स्तुति " भय प्रगट कृपाला" श्री राम चंद्र कृपालु भजमन सीता राम सीता राम सीता राम कहिये रघुपति राघव राजा राम भजन लिरिक्स राम नाम जीवन

GAUTAM BUDDHA STORY IN HINDI

Image
गौतम बुद्ध की प्रेरणादायक कहानी जो जीवन में किसी के लिए किए गए त्याग के फल को बताती है।   Gautam Buddha Motivational story In Hindi: एक समय की बात है ,एक लड़का था.वह एक साहुकार के यहां काम करता था। उसका गु़ज़ारा मुश्किल से चलता था। वह रात को अपने लिए चार रोटी बनाता और खाता। कई दिन से उसकी एक रोटी कोई चुराकर ले जाता। एक दिन उसने देखा कि एक मोटा सा चूहा आता है और उसकी रोटी लेकर चला जाता है। उसने उसे रोका और कहा, "मैं बड़ी मुश्किल से चार रोटी कमा पाता हूं, मैं आगे ही परेशान रहता हूं, मेरी गरीबी कब दूर होगी और उपर से तुम मेरा एक रोटी ले जाते हो।" चूहा बोला, "मैं तो अपनी किस्मत की खाता हूं और रही बात तुम्हारी परेशानी कि तो उसका हल गौतम बुद्ध ही कर सकते है। परन्तु वह बहुत दूर रहते है।" लड़का बोला, "अगर वह मेरी मुश्किल हल कर सके तो मैं दूर जाने को भी तैयार हूं।"  अपनी समस्या का समाधान पाने के लिए वह साहुकार से कुछ दिनों की छुट्टी लेता है और महात्मा बुद्ध से मिलने के लिए निकल पड़ता हैं। चलते- चलते रात हो जाती है। उसे रात रहने के लिए एक जगह चाहिए थी। उसने पास में ह

SHRI RADHA STUTI SANSKRIT SHLOK WITH HINDI MEANING

Image
 श्री राधा स्तुति संस्कृत श्लोक हिन्दी अर्थ सहित  नमस्ते परमेशानि रासमण्डलवासिनी। रासेश्वरि नमस्तेऽस्तु कृष्ण प्राणाधिकप्रिये।। भावार्थ - रासमण्डल में निवास करने वाली हे परमेश्वरि ! आपको नमस्कार है। श्री कृष्ण को प्राणों से भी अधिक प्रिय हे रासेश्वरि ! आपको नमस्कार है। युगलाष्टकम संस्कृत श्लोक हिन्दी अर्थ सहित नमस्त्रैलोक्यजननि प्रसीद करुणार्णवे। ब्रह्मविष्ण्वादिभिर्देवैर्वन्द्यमान पदाम्बुजे।। भावार्थ - ब्रह्मा, विष्णु आदि देवताओं के द्वारा वन्दनीय चरण कमल वाली हे त्रैलोक्यजननी ! आपको नमस्कार है। हे करुणार्णवे ! आप मुझ पर प्रसन्न होइए। राधा अष्टकम स्तुति श्लोक संस्कृत में नम: सरस्वतीरूपे नम: सावित्रि शंकरि। गंगापद्मावनीरूपे षष्ठि मंगलचण्डिके।। भावार्थ - हे सरस्वतीरूपे ! आपको नमस्कार है। हे सावित्रि ! हे शंकरि ! हे गंगा-पद्मावतीरूपे ! हे षष्ठि ! हे मंगलचण्डिके ! आपको नमस्कार है। नमस्ते तुलसीरूपे नमो लक्ष्मीस्वरुपिणी। नमो दुर्गे भगवति नमस्ते सर्वरूपिणी।। भावार्थ - हे तुलसीरूपे ! आपको नमस्कार है। हे लक्ष्मीस्वरूपिणि ! आपको नमस्कार है। हे दुर्गे ! हे भगवति ! आपको नमस्कार है। हे सर्वरूपिणि

HANUMAN CHALISA PADHNE KE FAYDE

Image
 HANUMAN CHALISA: हनुमान चालीसा पढ़ने के लाभ कहा जाता है कि हनुमान जी कलयुग में एक  मात्र जिवित देवता हैं जो अपने भक्तों की मुराद पूरी करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. हनुमान चालीसा में 40 चौपाइयां हैं ऐसा माना जाता है कि हनुमान चालीसा की चौपाइयों में मंत्र तुल्य शक्तियां हैं। हनुमान चालीसा  तुलसीदास जी ने अवधी भाषा में लिखा है ।प्रत्येक चौपाई का विशेष अर्थ है। जिसके पढ़ने से आप अपने जीवन में आई कई मुश्किलों को हल कर सकते हैं। BENIFIT OF CHANTING HANUMAN CHALISA IN HINDI( हनुमान चालीसा पढ़ने के लाभ) ऐसा माना जाता है कि 7 बार लगातार 40 दिन तक जो भी हनुमान चालीसा का पाठ करता है उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।  लेकिन मनोकामना अपने या किसी के कल्याण  की होनी चाहिए।  किसी को  नुकसान  पहुचाने की नहीं। अगर जीवन में कई कोशिशों के बाद भी मुश्किलें हल ना हो रही हों तो इस चौपाई का 108 बार जाप करने से लाभ होता है। " भी म रूप धरि असुर सँहारे,  रामचंद्र के काज सँवारे।" ‍ बच्चे की पढ़ाई में कोई मुश्किल आ रही हो, पढ़ा हुआ भूल जाता हो, तो इस चौपाई   का नियमित रूप से पाठ करना चाहिए    ,&

SAWAN MONTH SOMVAR FESTIVAL 2023 DATE

Image
 सावन‌ मास के सोमवार और त्योहार 2023 तिथि लिस्ट  2023 में अधिक मास के कारण सावन मास 59 दिनों का होगा। अधिक मास 18 जुलाई से आरंभ होकर और 16 अगस्त तक रहेगा। सावन मास 4 जुलाई से आरंभ होगा और 31 अगस्त तक सावन मास पड़ेगा। चतुर्मास 2023 में 29 जून से प्रारंभ होगा और 23 नवंबर तक चलेगा। 2023 में चतुर्मास 5 महीने का है। SAWAN SOMVAR 2023 DATE LIST  2023 में सावन के महीने में कुल 8 सावन सोमवार होंगे। ये सावन सोमवार इन तारीखों को पड़ेंगे-  पहला सावन सोमवार - 10 जुलाई दूसरा सावन सोमवार -  17 जुलाई तीसरा सावन सोमवार - 24 जुलाई चौथा सावन सोमवार -  31 जुलाई पांचवां सावन सोमवार - 07 अगस्त  छठा सावन सोमवार -  14 अगस्त  सातवां सावन सोमवार - 21 अगस्त आठवां सावन‌ सोमवार - 28 अगस्त सोमवार व्रत कथा सावन‌ मास में भगवान शिव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनकी विशेष पूजा अर्चना करते हैं। सावन मास दो महीने का होने के कारण भगवान शिव के भक्तों को अपने आराध्य देव की पूजा करने का अधिक समय मिलेगा। श्रावण मास में भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करे सावन मास 2023 FESTIVAL LIST Sawan mass July month 2023 festival संकट चत

FATHER'S DAY SANSKRIT QUOTES

Image
फादर्स डे 2024 शुभकामनाएं संस्कृत में  2024 में फादर्स डे रविवार 16 जून को मनाया जाएगा। फादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। मां और पिता का स्थान किसी भी बच्चे के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है।  जैसे मां को सम्मानित करने क लिए मदर्स डे मनाया जाता है वैसे ही पिता को सम्मानित करने के लिए फादर्स डे मनाने की परम्परा है। पढ़ें फादर्स डे पहली बार कब और कहां मनाया  सर्वतीर्थमयी माता सर्वदेवमयः पिता ।  मातरं पितरं तस्मात् सर्वयत्नेन पूजयेत् ॥ भावार्थ- माता का स्थान सभी मनुष्यों के लिए सम्पूर्ण तीर्थों के सामान है, तथा पिता समस्त देवताओं का स्वरूप है। इसलिए सभी मनुष्यों का यह परम कर्तव्य है कि वह माता पिता का आदर और सत्कार और सेवा करें। FATHER'S DAY QUOTES IN HINDI AND SANSKRIT  फादर्स डे पहली बार अमेरिका में मनाया गया था। फादर्स डे मनाने का मुख्य उद्देश्य पिता का हमारे जीवन में दिए गए अकल्पनीय योगदान के लिए सम्मानित करना है। फादर्स डे पर बच्चे अपने पिता को स्पेशल फील करवाने के लिए उन्हें फूल ग्रिटिंग कार्ड केक और ग्रिफ्टस देते हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में भी पिता

KABIR JI KE BEST DOHE IN HINDI

Image
 कबीर जी के 21 सर्वश्रेष्ठ दोहे  कबीर दास जयंती:  संत कबीर दास जी का जन्म ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। 2023 में कबीर जयंती 4 जून को मनाई जाएगी। संत कबीर एक रहस्यवादी कवि, समाज सुधारक थे। संत कबीर जी के दोहे वर्तमान समय में भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं।  Kabir Das ji ke Dohe in hindi/Kabir das ji Anmol Vachan/ Kabir das ji Suvichar in hindi/ कबीर दास जी के सुविचार/ कबीर दास जी के दोहे हिंदी में/ संत कबीर के अनमोल वचन  1.गुरु गोविंद दोनों खड़े, काके लागू पाँय। बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो मिलाय।।  Teachers day quotes in Sanskrit 2.ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोए।  औरन को शीतल करे, आपहु शीतल होए। 3.निंदक नियेरे राखिये, आंँगन कुटी छवायें।  बिन पानी साबुन बिना, निर्मल करे सुहाय। गुरु नानक देव जी के दोहे 4.बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय।  जो मन देखा आपना, मुझसे बुरा न कोय।  रामचरितमानस के प्रसिद्ध दोहे 5. चलती चक्की देख के, दिया कबीरा रोये। दो पाटन के बीच में, साबुत बचा न कोए। संत कबीर की दान की कहानी 6. काल करे सो आज कर, आज करे सो अब। पर में प्रलय होएगी, बहुरि करेगा कब।