BANKE BIHARI VRINDAVAN HARIYALI TEEJ

BANKE BIHARI MANDIR: बांके बिहारी हरियाली तीज 2023

SATURDAY, 19 AUGUST 


बांके बिहारी मंदिर वृन्दावन में हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तीज के दिन श्री बांके बिहारी जी अपने गर्भ गृह से निकल कर स्वर्ण रजत के हिंडोले पर विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। भक्त दूर दूर से अपने आराध्य बांके बिहारी जी के लिए आते हैं। स्वामी हरिदास जी भक्ति साधना से प्रसन्न होकर श्री बांके बिहारी जी का विग्रह प्रकट हुआ था। इसमें साक्षात श्री राधा और श्री कृष्ण का रूप समाहित है ।

बांके बिहारी जी का यह स्वर्ण रजत हिंडोला विश्व भर में प्रसिद्ध है। यह हिंडोला 1 लाख तोले और 2200 तोले सोना से निर्मित हुआ था। इस हिंडोले का निर्माण देश की आजादी से पहले 1942 में शुरू हुआ था और 1947 में यह झूला बनकर तैयार हुआ।

 इसको बनाने के लिए 20 कारीगर लगे थे। उस समय इस हिंडोले को बनाने के लिए अनुमानित लागत 25 लाख रुपए के करीब आई थी। 15 अगस्त 1947 के दिन बिहारी जी पहली बार इस स्वर्ण रजत हिंडोले पर विराजमान हुए थे।

हरियाली तीज के दिन बांके बिहारी जी हरे रंग की पोशाक धारण आपने भक्तों को दर्शन देते हैं। बांके बिहारी जी को इस दिन घेवर और फेनी का भोग लगाया जाता है।

2023 में बांके बिहारी जी सुबह 7:45 से दोपहर 2:00 बजे तक और शाम 5:00बजे से रात 11.00 बजे तक स्वर्ण रजत हिंडोले पर विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देंगें।

ALSO READ 

बांके बिहारी जी की आरती लिरिक्स





  

Comments

Popular posts from this blog

RAKSHA SUTRA MANTAR YEN BADDHO BALI RAJA

KHATU SHYAM BIRTHDAY DATE 2023

RADHA RANI KE 16 NAAM MAHIMA