SHARDIYA NAVRATRI 2023 COLOUR LIST

 शारदीय नवरात्र 2023 शुभ रंग 

Navratri 2023 SHARDIY NAVRATRI ASHWIN MASS OCTOBER MONTH NAVRATRI colour list


प्रतिप्रदा - 15 अक्टूबर घटस्थापना             

  रविवार 

रविवार को  नारंगी रंग को शुभ माना गया है। यह रंग सकारात्मकता उर्जा और  शौर्य का प्रतीक है। इसे पहनकर आप उर्जावान और खुश महसूस करेंगे। आप बिना किसी नकारात्मक विचारों के शांत मन से कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं।

द्वितीय नवरात्रि-  16 अक्टूबर 

सोमवार 

 द्वितीय नवरात्रि के दिन या ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। सोमवार सफेद रंग का विशेष महत्व है. प्रतिपदा के दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। सफेद रंग शांति, सदभाव और पवित्रता का प्रतीक है. इस रंग को पहनकर नवरात्रि पूजा करने से आत्मिक शांति का एहसास होता है.


तृतीय नवरात्रि - 17 अक्टूबर 

मंगलवार 

तृतीया के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मंगलवार लाल रंग का विशेष महत्व है। लाल रंग शक्ति का प्रतीक है जो प्यार, जुनून और बहादुरी को दर्शाता है।


चतुर्थ नवरात्रि - 18 अक्टूबर 

बुधवार 

नवरात्रि की चतुर्थी को मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। नवरात्रि बुधवार के दिन है। बुधवार नीले रंग का महत्व है। नीला रंग शान और ऊर्जा का  प्रतीक है।


 पंचम नवरात्रि - 19 अक्टूबर 

वीरवार 

शारदीय नवरात्रि की पंचमी को मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है। वीरवार को पीले रंग का विशेष महत्व है। यह रंग साहस, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. पीले रंग के वस्त्र पहनकर आप आप खुशी और शांति  महसूस करेंगे। 


 छष्ठी नवरात्रि - 20 अक्टूबर 

शुक्रवार 

 शारदीय नवरात्रि की षष्ठी को मां कात्यायनी की पूजा का विधान है। इस दिन हरे रंग का महत्व है जो की हरियाली, प्रगति, उर्वरकता और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है. हरा रंग पहनकर आप शान्ति और स्थिरता का अनुभव करेंगे। 


 सप्तमी  नवरात्रि - 21 अक्टूबर 

शनिवार 

सप्तमी तिथि को मां काली की पूजा की जाती है। शनिवार स्लेटी( ग्रे )  रंग का विशेष महत्व है। यह रंग बुरी शक्तियों को नष्ट करने वाला माना जाता है। यह रंग पहनकर आपके दिमाग और मन के भावों को नियंत्रित कर सकते हैं. इस में आप उर्जा से भरा महसूस करेंगे। ग्रे रंग अच्छे परिवर्तन का प्रतीक है।

 अष्टमी नवरात्रि - 22 अक्टूबर

रविवार 

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा की जाती है।  इस दिन कन्या पूजन का विधान होता है। इसदिन बैंगनी रंग का विशेष महत्व है। यह रंग राजसी ठाट-बाट को दर्शाता है। 

नवमी नवरात्रि - 23 अक्टूबर

सोमवार 

 नवमी नवरात्रि के दिन मां सिद्धिदात्री देवी की उपासना की जाती है। नवरात्रि के इस दिन मोर पंख वाले हरा रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करे।   यह रंग व्यक्ति विशेष की विशिष्टता को दर्शाता है।


Comments

Popular posts from this blog

KHATU SHYAM BIRTHDAY DATE 2024

BAWA LAL DAYAL AARTI LYRICS IN HINDI

RADHA RANI KE 16 NAAM MAHIMA