KARMA QUOTES IN HINDI

कर्म फल की कॉटस हिन्दी में भगवद् गीता में श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि कर्म कर फल की चिंता मत कर। कर्म के बारे में हमारे धर्म शास्त्रों में बहुत कुछ कहा गया है। कहा जाता है जैसे हम कर्म करते हैं उसी के अनुरूप हमें फल मिलता है। इसलिए कर्म हमेशा अच्छे करने चाहिए। Karma quotes in Hindi कर्म फल का नियम है जो बोओगे वही काटोगे। इसलिए कर्म सदैव अच्छे ही करे। कर्म फल भोगना ही पड़ता है किसी को इस जन्म में किसी को अगले जन्म में। कहते हैं इंसान अच्छा या बुरा नहीं होता उसके कर्म उसे अच्छा या बुरा बनाते हैं। इंसान हमेशा अपने भाग्य को कोसता है, यह जानते हुए भी की भाग्य से ऊंचा उसका कर्म है जो उसके स्वयं के हाथों में हैं। अपने कर्मों से कभी किसी का दिल ना दुखाए क्योंकि ना तो किसी की दुआ खाली जाती है और ना ही बदुआ। कर्म एक ऐसा रेस्टोरेंट है जहां ऑर्डर देने की आवश्यकता नहीं है..हमें वैसा ही मिलता है जैसा हमने पकाया है..! अशुभ कर्मों का फल भोगना ही पड़ता है चाहे जितने भी कल्प बीत जाए। इसलिए ईश्वर से नहीं अपने कर्मों से डरना चाहिए क्योंकि कर्मों का हिसाब तो देना ही पड़ता है।