SARASWATI VANDANA HEY SHARDE MAA LYRICS IN HINDI

 सरस्वती वन्दना लिरिक्स हे शारदे माँ, हे शारदे माँ



हे शारदे माँ, हे शारदे माँ

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ

अज्ञानता से हमें तारदे माँ।।

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ।।


हे शारदे माँ, हे शारदे माँ

अज्ञानता से हमें तारदे माँ।। 

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ ।।


तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे

हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे

हम है अकेले, हम है अधूरे

तेरी शरण हम, हमें प्यार दे माँ ।। 

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ ।।

अज्ञानता से हमें तारदे माँ


मुनियों ने समझी, गुनियों ने जानी

वेदोंकी भाषा, पुराणों की बानी

हम भी तो समझे, हम भी तो जाने

विद्या का हमको अधिकार दे माँ ।।

 हे शारदे माँ, हे शारदे माँ।।

अज्ञानता से हमें तारदे माँ


तू श्वेतवर्णी, कमल पर विराजे

हाथों में वीणा, मुकुट सर पे साजे

मनसे हमारे मिटाके अँधेरे,

हमको उजालों का संसार दे माँ ।।

 हे शारदे माँ, हे शारदे माँ।।

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ

अज्ञानता से हमें तारदे माँ।।

 हे शारदे माँ, हे शारदे माँ।।

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ

अज्ञानता से हमें तारदे माँ।।

 हे शारदे माँ, हे शारदे माँ।।

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ 



Comments

Popular posts from this blog

KHATU SHYAM BIRTHDAY DATE 2024

BAWA LAL DAYAL AARTI LYRICS IN HINDI

RADHA RANI KE 16 NAAM MAHIMA