MAHASHIVRATRI WISHES IN HINDI
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
महाशिवरात्रि का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि का पर्व प्रति वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व भगवान शिव और मां पार्वती को समर्पित है।
पुराणों में लिखा है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इस लिए यह शिव शक्ति के मिलन की रात का पर्व हैं। इस दिन भगवान शिव और माँ पार्वती को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए विशेष पूजा की जाती है।
इसके साथ ही अपनों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी जाती है। इन तस्वीरों और संदेशों के साथ अपने मित्रों और रिश्तेदारों को दे महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
MAHASHIVRATRI QUOTES IN HINDI
महादेव सदा ही अपनी कृपा बनाए रखना,
जो रास्ता सही हो उस पर चलाए रखना।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मै न काराय नमः शिवायः।।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।
महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव।
अनंत अखंड अमर अविनाशी
कष्ट हरण शंभू कैलाशी
महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान शिव की अनुपम कृपा आप पर और आपके परिवार पर बनी रहे।
ALSO READ
Comments
Post a Comment